फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मो. शाहिद की स्मृति में होगा प्राइज मनी टूर्नामेंट

मो. शाहिद की स्मृति में होगा प्राइज मनी टूर्नामेंट

Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मो. शाहिद की स्मृति में होगा प्राइज मनी टूर्नामेंट
वाराणसी। पद्मश्री ओलंपियन मो. शाहिद की स्मृति में वाराणसी में हर साल अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद मो. शाहिद की पत्नी परवीन ने दिल्ली जाकर मो. शाहिद को मिले पदक लौटाने का फैसला टाल दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कहा, मो. शाहिद बनारस ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान की शान हैं। प्रदेश सरकार उनके परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मो. शाहिद की बरसी पर सिंह उनके आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी परवीन से मुलाकात की। उन्होंने सरकार के निर्णय से परवीन को अवगत कराया। कहा, स्पोर्ट्स कैलेंडर के वर्तमान सत्र में ही प्रतियोगिता की तिथि जल्दी ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

खेल निदेशक ने बताया कि अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन लालपुर स्थित एस्ट्रोटर्फ के मैदान पर किया जाएगा। विभाग इस आयोजन को हर साल कराएगा। उन्होेंने कहा, डीरेका स्टेडियम का नामकरण मो. शाहिद के नाम पर करने की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे से बातचीत की जा रही है। मो. शाहिद की स्मृति में लखनऊ में हॉकी स्टेडियम का नाम पहले ही रखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परवीन ने खेल निदेशक के आश्वासन पर संतुष्टि जताई। कहा, पति के नाम पर नेशनल टूर्नामेंट कराने की बात से मैं खुश हूं। उन्होंने खेल निदेशक से बात करने के बाद पदक लौटाने के लिए दिल्ली न जाने का निर्णय लिया। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी गुरुवार की रात परवीन को फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली थी। शनिवार को डीरेका में परवीन सिन्हा से मुलाकात करेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान डीरेका स्टेडियम का नाम बदलने के मामले में बात आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed