फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देश में ही बेटी की पढ़ाई के लिए डीएम से गुहार

देश में ही बेटी की पढ़ाई के लिए डीएम से गुहार

Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
देश में ही बेटी की पढ़ाई के लिए डीएम से गुहार
जिस फ्लाईओवर हादसे में मेरी हंसती-खेलती दुनिया लुट गई, वह प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुआ है। इसलिए सरकार का फर्ज बनता है कि वह हमारी सभी समस्याओं को हल करे। यह मांग एनटीएसई (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम) के प्रदेश टॅापर रहे इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे बेटे और बैंक मैनेजर पति को गंवाने वाली कुमकुम सिंह उठा रही हैं। बुधवार को वह अपनी बेटी के साथ डीएम सुरेंद्र कुमार सिंह से मिलीं।
विज्ञापन

15 मई को कैंट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की जान चली गई थी। प्रत्येक जांच में साबित हो गया कि हादसा लापरवाही के चलते हुआ। बेटे कुमार वैभव और पति राम बहादुर सिंह को गंवाने वाली कुमकुम की एक बेटी पल्लवी ही बची है। पल्लवी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मेडिसिन, किर्गिस्तान से एमबीबीएस कर रही है। बेटी की फीस भरने की चिंता में वह बीमार हो गई हैं। वहीं, मां को अकेली छोड़कर पल्लवी वापस नहीं जाना चाहती है।
विज्ञापन

देश में ही बेटी की पढ़ाई की व्यवस्था करने और फीस भरने की मांग के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री तक से मांग उठाई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएम ऑफिस में फोन किया तो कहा गया कि अपनी मांग का एक प्रार्थना पत्र अपने जिलाधिकारी को सौंपेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed