फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संस्कृत से ही संस्कृति का विकास0

संस्कृत से ही संस्कृति का विकास0

Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत से ही संस्कृति का विकास0
वाराणसी। काशी सुमेरू पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि मनु स्मृति पर वो लोग आक्षेप लगा रहे हैं जिन्होंने कभी मनुस्मृति का दर्शन तक नहीं किया है। भारतीय संस्कृति सभी को जोड़ती है। विश्व में भारत अपनी सनातनी संस्कृति के कारण ही हमेशा सिरमौर रहा है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए कृत संकल्पित होना होगा। संस्कृत के बिना संस्कृति के विकास की कल्पना तक नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

वह शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पाणिनी भवन सभागार में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत के उत्थान से ही संस्कृत के छात्रों का भी उत्थान होगा। वैज्ञानिक भी इस बात को मान रहे हैं कि संस्कृत के बिना आधुनिकता का विकास संभव ही नहीं है। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. राजीव रंजन सिंह, विशिष्ट अतिथि स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और अध्यक्ष कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत अशोक पांडेय ने वैदिक मंगलाचरण, सुधांशु मणि त्रिपाठी ने पौराणिक मंगलाचरण और स्वागत गीत प्रभाकर चौबे ने प्रस्तुत किया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने पुरातन छात्रों एवं अतिथियों का सम्मान किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, संचालन डा. अजय शुक्ला ने किया। इस दौरान विनय मिश्रा, प्रेमसागर मिश्रा, रामदयाल पांडेय, बृजनंदन दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed