{"_id":"5a833fb94f1c1b9f268b9da3","slug":"141518550969-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना नहीं देने पर आयोग ने तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना नहीं देने पर आयोग ने तलब किया
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। ब्लाक क्षेत्र के परगासपुर निवासी विजय कुमार तिवारी द्वारा मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के जनसूचना अधिकारी को प्रदेश सूचना आयोग ने नौ मार्च को तलब किया है।
विजय ने एक मई 2016 से लेकर 31 अगस्त 2016 के बीच ग्रामसभा परगासपुर में कौन-कौन ग्राम पंचायत अधिकारी चार्ज में रहे, इसकी सूचना मांगी थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए सूचना का अधिकार कानून लागू किया है, इसके बाद भी अधिकारी सूचनाएं नहीं देते। कहा कि आयोग द्वारा पेशी के लिए नोटिस जारी करने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत अधिकारी परगासपुर को अविलंब मांगी गई सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।