{"_id":"5ce06663bdec22078d32f783","slug":"131558210147-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खिलाकर वृद्धा का शव जलाने का किया गया था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खिलाकर वृद्धा का शव जलाने का किया गया था प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह स्थित सोनकर बस्ती की वृद्धा चंपा देवी को जहर खिला कर उसकी हत्या की गई। इसके बाद वृद्धा की पहचान छुपाने के लिए उसका शव जलाने का प्रयास किया गया था। जहर की प्रकृति क्या थी, इसकी जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर वृद्धा का शव उसके बेटों के सुपुर्द कर दिया गया। वारदात की जांच कैंट और मंडुवाडीह थाने की पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। हालांकि दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस टीमें वृद्धा की हत्या की वजह की तह तक नहीं पहुंच सकीं। अब तक की तफ्तीश में यही बात सामने आई है कि पारिवारिक विवाद में वृद्धा की हत्या की गई है।
मंडुवाडीह की सोनकर बस्ती की चंपा देवी (60) 15 मई को घर से कहीं चली गई थीं। 16 मई की शाम चंपा देवी के बेटे विनोद सोनकर ने मंडुवाडीह थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह फुलवरिया क्षेत्र में बोरे में भर कर फेंका हुआ महिला का अधजला शव मिलने पर पुलिस ने उसके बारे में पता लगाना शुरू किया तो शिनाख्त चंपा देवी के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार बहू से विवाद के बाद चंपा देवी का पता नहीं लगा था। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मंडुवाडीह थाने की मदद लेकर तफ्तीश की जा रही है। वृद्धा के बेटों और बहुओं के साथ ही घटना के संबंध में बस्ती के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।