फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सजा से बचने और प्रदेश को लूटने के लिए गठबंधन

सजा से बचने और प्रदेश को लूटने के लिए गठबंधन

Thu, 11 Apr 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
सजा से बचने और प्रदेश को लूटने के लिए गठबंधन
पिंडरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- प्रदेश को लूटने वाले फिलहाल दो सालों से खाली बैठे हैं। सजा से बचने के लिए प्रदेश में गठबंधन हुआ है। मगर, यह पूरी तरह से बेमेल है और यह चुनाव समाप्त होते ही बिखर जाएगा। उन्होंने कहा- कांग्रेस कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ है। 23 मई आई और सपा, बसपा, कांग्रेस गई।
विज्ञापन

पिंडरा के नेशनल इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित विजय संकल्प पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और पिछली सरकारों को कोसा। कहा- 15 साल के सपा, बसपा शासन काल में प्रदेश पिछड़ गया था। उसे पटरी पर लाने के लिए पिछड़ा वर्ग को बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की और कहा- प्रधानमंत्री मोदी के कारण न्याय और भ्रष्टाचार पर अंकुश की उम्मीद जगी है। 2017 तक प्रदेश में मुश्किल से 6-7 घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटे मिल रही हैं। सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई थी, अब चमचमा रही हैं। जनता का पैसा जनता के लिए खर्च हो रहा है। पिछली सरकारों में काम कागज पर होते थे और बजट अधिकारी, नेता व ठेकेदार मिलकर खा जाते थे। उन्होंने कहा- अपने पिता व चाचा का नहीं होने वाला व्यक्ति बुआ का क्या होगा? राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सौदागरों से पिछड़ा वर्ग के लोगों को सजग रहने की जरूरत है। समाज के साथ विश्वासघात करने वालों को सबक सिखाना होगा।
विज्ञापन

विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। विधायक जफराबाद हरेंद्र प्रताप सिंह, मडियाहू विधायक लीना तिवारी, केराकत विधायक दिनेश चौधरी सहित अन्य लोगों ने भी लोगों को संबोधित किया। अध्यक्षता लल्लू पटेल और संचालन अजय ऊदल व विनय मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed