फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12,165 candidates will appear for the Assistant Teacher Recruitment Examination at 8 centers in the district.

Varanasi News: जिले के 8 केंद्रों पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा देंगे 12,165 अभ्यर्थी

Sat, 18 Apr 2026 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
12,165 candidates will appear for the Assistant Teacher Recruitment Examination at 8 centers in the district.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार और रविवार को सहायक आचार्य परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो दिनों में 12,165 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक आचार्य की परीक्षा कराई जा रही है। शनिवार को कुल 6129 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में 2349 और दूसरी पाली में 3780 अभ्यर्थी हैं। ऐसे ही रविवार को 6036 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में 3102 और दूसरी में 2934 अभ्यर्थी हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के रेंज में फोटो स्टेट की दुकानें बंद होंगी। कक्ष निरीक्षकों की कार्यप्रणाली पर विशेष निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस का प्रवेश वर्जित होगा। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed