फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा जल मस्तक पर लगा बोलीं धन्य हुआ जीवन

गंगा जल मस्तक पर लगा बोलीं धन्य हुआ जीवन

Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
गंगा जल मस्तक पर लगा बोलीं धन्य हुआ जीवन
मिर्जापुर/वाराणसी। मिर्जापुर जिले के नक्सल प्रभावित पांच गांवों की 75 महिलाएं रविवार को काशी दर्शन करने आईं। कई घाटों का भ्रमण करने के बाद मां गंगा और संकट मोचन मंदिर में उन्होंने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

नक्सल क्षेत्र की 75 महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत काशी भ्रमण पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने ग्रीन ग्रुप की महिलाओं की टोली को रविवार की दोपहर दो बसों से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी रवाना किया। होप संस्था और मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्र राजगढ़, पुनरिया, भवानीपुर, पुड़ी, धनसेरिया से ग्रीन ग्रुप की महिलाएं काशी दर्शन के लिए पहुंची। संस्था के दिव्यांशु उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार दोपहर वह अस्सी घाट पहुंची तो उनकी खुशी देखते बन रहीं थीं। गंगाजल स्पर्श कर मस्तक पर लगाया और माता गंगा की जयकार की। इसके बाद तुलसी घाट, वीर भद्रमिश्र घाट, भदैनी घाट, जैन घाट, प्रभु घाट, मां आनंदमयी घाट, निषादराज घाट सहित अन्य घाटों का भ्रमण किया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें घाटों के इतिहास के बारे बताया। क्रूज और बड़ी नावों को देखकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने संकट मोचन मंदिर में दर्शन किया। एक साथ हरी साड़ियों में इन महिलाओं को देख लोग उनके बारे में जानकारी ले रहे थे। पहली बार काशी दर्शन के लिए आईं वृद्ध मालती देवी, उमा देवी, सरिता देवी समेत सभी महिलाओं ने कहा कि जो उन्होंने सपने में नहीं सोचा था, उसे बेगाना होकर बेटे की तरह इन संस्था के लोगों ने पूरा करा दिया। काशी दर्शन से हमारा जीवन धन्य हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि काशी भ्रमण कर अनुभव प्राप्त करने व वापस आकर क्षेत्र की महिलाओं को अपने अनुभवों के माध्यम से नक्सल उन्मूलन में पुलिस के सहयोग के लिए महिलाओं को चयनित किया गया था। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मड़िहान विजय शंकर सिंह पटेल, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक गोरख नाथ सिंह, निरीक्षक यातायात कृष्णानंद राय के साथ ही होप संस्था के दिव्यांशु उपाध्याय व सहयोगियों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम करती हैं ग्रीन ग्रुप की ये महिलाएं
गांव में नशा और जुआ का विरोध करती हैं। बच्ची के जन्म पर उत्सव मनाती हैं। साथ ही ऐसा करने को प्रेरित करती हैं। गांव के विकास के लिए मुखर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed