{"_id":"5b539f544f1c1b54208b46c3","slug":"121532206932-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में खत्म होगी ट्रिपिंग, मिले 50 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में खत्म होगी ट्रिपिंग, मिले 50 ट्रांसफार्मर
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार ने 50 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की संस्तुति दी। शनिवार को भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय में हुई बैठक में चेयरमैन ने कहा कि इन ट्रांसफार्मरों से ट्रिपिंग समस्या का समाधान होगा।
साथ ही चेयरमैन ने बेहतर काम नहीं करने वाले आजमगढ़ और देवरिया के दो अधिशासी अभियंताओं को हटाने का निर्देश पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम को दिया। देवरिया के अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई करने को कहा। बैठक के बाद चेयरमैन ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण कर बिजली से जुड़े काम को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
सौभाग्य योजना के तहत कार्यदायी एजेंसियों को दिसंबर तक की कार्ययोजना का रोडमैप तैयार करके मांगा। काल सेंटर 1912 को और प्रभावी बनाने को कहा। इस योजना के तहत जिनका नाम 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना में है। उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके तहत एक सोलर पैक दिया जाएगा। इसमें पांच एलईडी बल्ब और एक पंखा दिया जाएगा। चेयरमैन से मिलने के लिए कुछ ठेकेदार गए थे। उन्होंने काम की गुणवत्ता बरकरार रखने के साथ सर्किल के बजाय डिस्काम से उन्हें काम देने की बात कही। देर रात चेयरमैन संकटमोचन मंदिर का दर्शन पूजन करके लखनऊ लौट गए।