फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सामूहिक विवाह में अफसरों को रुचि नहीं

सामूहिक विवाह में अफसरों को रुचि नहीं

Sun, 08 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में अफसरों को रुचि नहीं
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के क्रियान्वयन में बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। इससे 11 जुलाई को प्रस्तावित सामूहिक विवाह की तैयारी अधर में लटकती दिख रही है। डीएम के सख्त आदेश को भी अधिकारियों को परवाह नहीं है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई। उक्त योजना में दो चरणों के दौरान जिले के करीब 86 जोड़ों की शादी कराई गई। अब तीसरे चरण में 11 जुलाई को प्रस्तावित सामूहिक शादी समारोह को संपन्न कराने में समाज कल्याण विभाग जुट गया है, लेकिन उक्त समारोह को संपन्न कराने में बीडीओ और अधिशासी अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिससे अब तक मात्र 11 जोड़े ही विभाग को मिल सके हैं। वहीं शासन की गाइडलाइन में सामूहिक विवाह कराने में बीडीओ और ईओ को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। जोड़ों की खोज, शादी समारोह के स्थल का चयन समेत अन्य कार्य शामिल हैं। ब्लॉक की उदासीनता से तीसरे चरण में होने वाले शादी समारोह में जोड़ों की संख्या कम हो सकती है। बीडीओ और ईओ की उदासीनता को संज्ञान में लेते हुए पांच जुलाई को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने जोड़ो के चयन से लेकर अन्य तैयारियों का ब्योरा मांगा, जिसे अब तक नहीं दिया जा सका। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समारोह में कोई दिक्कत होगी तो बीडीओ और ईओ जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed