फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर न्यूज

कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को किया दोषमुक्त

Tue, 09 Apr 2019 09:36 AM IST
Sharukh khan शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर न्यूज
जौनपुर नगरपालिका परिषद में 27 अगस्त 2013 को पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन व सभासदों में हुए विवाद का अंततऱ्पटाक्षेप हो गया। सीजेएम ने दिनेश टंडन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में पूर्व सभासद गार्गी सिंह समेत 10 आरोपियों को एवं पूर्व सभासद मुकेश द्वारा दिनेश टंडन व अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में टंडन समेत चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। दोनों पक्ष के वादी व गवाह कोर्ट में घटना से मुकर गए थे।
विज्ञापन


दोनों पक्ष के गवाह ने बैठक में चर्चा का हवाला देते हुए शोर-शराबा के बाद धक्का-मुक्की में चोटें आने का हवाला दिया। कहा कि चोटें पहुंचाने वालों को देख न सके। एक-दूसरे के खिलाफ लोगों के बताने पर प्राथमिकी दर्ज करना बताया था।
विज्ञापन


पूर्व सभासद मुकेश ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि 27 अगस्त 2013 को 2 बजे नगर पालिका बोर्ड की बैठक चल रही थी। शाम 6 बजे गैरकानूनी व अधिनियम के विरुद्ध वित्तीय अधिकार लेने के लिए अध्यक्ष दिनेश टंडन व अधिशासी अधिकारी सदस्यों पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर सभासद गार्गी, रेनू व अन्य लोगों को मारे पीटे, गालियां व धमकी दिए। उधर दिनेश टंडन ने प्राथमिकी दर्ज कराया था कि बैठक के दौरान गार्गी सिंह व अन्य सभासदों ने हंगामा किया, मारपीट किए तथा गालियां व धमकी दिए। पुलिस ने दोनों मुकदमों में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया। दोनों पक्ष प्राथमिकी व पुलिस को दिए पूर्व बयान से लगभग मुकर गए। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed