फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जवानों की शहादत पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

जवानों की शहादत पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जवानों की शहादत पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
ज्ञानपुर (भदोही)। सीमा पर पाकिस्तानी सेना की धोखेबाजी से जा रहीं जवानों की जान पर सोमवार को जिले के नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर आए दिन हो रही जवानों की शहादत पर नाराजगी जताते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

सीमा की सुरक्षा में जान गवां रहे जवानों की शहादत नागरिकों को भी चुभने लगी है। सोमवार को ज्ञानपुर नगर में कोको दुबे के नेतृत्व में नागरिकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि हमारे जवानों की जान इतनी सस्ती नहीं है। धोखे से पाकिस्तान जवानों के साथ बर्बरता दिखा रहा है। उसे खुलकर सामने आना चाहिए। अब केंद्र सरकार और सेना को चाहिए कि पाकिस्तान को उसके दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दें। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद भी आतंकवादियों के खिलाफ कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए। कितनी माताओं की गोदें सूनी हो गईं और आए दिन सुहागिनों की मांग उजड़ रही है। इसे अब जाया नहीं जाने देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पप्पू दुबे, ताहिर खां, शमशेर, सिद्धार्थ दुबे, अंबुज, तौफीक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed