{"_id":"5a4a94044f1c1b156b8bf976","slug":"121514836996-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री रेस में संदीप ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री रेस में संदीप ने मारी बाजी
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। बाबा लोकनाथ क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन सोमवार को खरगपुर गांव में किया गया। छह किलोमीटर रेस में धोरहा भोरी गांव निवासी संदीप कुमार बिंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पूर्व रेस का शुभारंभ लोकपालक अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजेताओं को ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने पुरस्कृत किया।
ग्राम सभा खरगपुर के सौजन्य से सोमवार को सुबह 10 बजे क्रॉस कंट्री रेस बाबा लोकनाथ मंदिर से आरंभ हुई। रेस सरई राजपुतानी, सारीपुर, डेहरियां, डभका आदि गांवों से होते हुए पुन: लोकनाथ मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। रेस में दूसरे स्थान पर गिर्दबड़गांव के रवींद्र पटेल और तीसरे स्थान पर खरगपुर के नीरज पाल रहे। मुख्य अतिथि हीरालाल मौर्य ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ी को अनुशासन में रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभनाथ पाल ने की। रेस के निर्णायक के रूप में राकेश कुमार पाल, अखिलेश पाल, डॉ. अशोक बिंद, मुकेश यादव, हिंछलाल यादव, राजदेव पाल आदि ने भूमिका निभाई। अरुण पाल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन खेल सचिव कैलाश नाथ पाल ने किया।