फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब नहीं डाल पाएंगे सरकारी खजाने पर डाका

अब नहीं डाल पाएंगे सरकारी खजाने पर डाका

Thu, 30 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
अब नहीं डाल पाएंगे सरकारी खजाने पर डाका
सेवापुरी/वाराणसी। अब बिना आईडी जनरेट कराए विकास कार्य नहीं करा सकेंगे। सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर इसका कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। अभी तक बिना आईडी जनरेट कराए काम कराकर भुगतान कराया जाता था। ऐसे भी मामले सामने आए, जिसमें एक काम पर कई बार भुगतान कराए गए। अमर उजाला में घोटाले की लगातार खबरें प्रकाशित होने पर प्रशासन ने यह आदेश दिया है। प्रशासन के इस कार्रवाई से अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लाकों में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने एलईडी स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा, पीएम आवास समेत अन्य कामों बगैर कार्य योजना और आईडी जनरेट कराए ही कराए। कई मामलों की शिकायत के बाद जांच की गई। जिसमें गोलमाल सामने आया। इसकी जद में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी आए। इन पर कार्रवाई भी की गई। लगातार गोलमाल के मामले सामने आने पर प्रशासन ने आईडी जनरेट कराए बगैर कार्य कराने पर रोक लगा दी है। अब पुराने कार्य हो या नए सभी का आईडी जनरेट करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। आईडी जनरेट होने पर एक कोड नंबर मिलेगा साथ ही कार्य सरकारी वेबसाइट पर कार्य से संबंधित विवरण दिखने लगेगा। इससे एक कार्य पर दोबारा भुगतान नहीं कराया जा सकता। तीन लाख रुपये तक खर्च होने वाले धन का आईडी जनरेट एडीओ पंचायत व इसके ऊपर होने वाले धन के खर्च का आईडी जनरेट जिला पंचायत राज अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बार-बार शिकायतें मिल रहीं थी कि बगैर आईडी जनरेट कराए ही लोग कार्य करवाकर सरकारी धन हड़प रहे हैं। आईडी जनरेट होने के बाद कार्य होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जिले के सभी बीडीओ को आईडी जनरेट करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed