फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निजी अस्पतालों के आक्सीजन सिस्टम पर नजर

निजी अस्पतालों के आक्सीजन सिस्टम पर नजर

Tue, 15 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों के आक्सीजन सिस्टम पर नजर
वाराणसी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 36 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है। इसको देखते हुए बनारस के सरकारी अस्पताल ही नहीं, निजी अस्पतालों पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगा। सीएमओ ने सभी अस्पताल संचालकों को आक्सीजन सिस्टम की विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में जल्द ही वह अस्पताल संचालकों की बैठक भी बुलाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 300 से अधिक निजी अस्पताल हैं। इनमें कुछ बड़े अस्पतालों में सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम है जबकि बाकी अस्पतालों में सिलेंडर के माध्यम से मरीजों को आक्सीजन देने की व्यवस्था है। गोरखपुर की घटना के बाद जिला और मंडलीय अस्पताल में आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। शासन ने प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट करते हुए सीएमओ से अपने यहां जीवन रक्षक व्यवस्थाओं पर मानीटरिंग रहने का निर्देश दिया है। इस बीच सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने निजी अस्पतालों में आक्सीजन सिस्टम की जांच कर संचालकों से मानीटरिंग करते रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त है। वहीं, निजी अस्पताल संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें उन्हें इस संबंध में दिशा-निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed