फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   121 devotees took out a morning procession and recited the Hanuman Chalisa

Varanasi News: 121 भक्तों ने प्रभात फेरी निकाल कर हनुमान चालीसा का किया पाठ

Wed, 25 Mar 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
121 devotees took out a morning procession and recited the Hanuman Chalisa
श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के छठवें दिन मंगलवार को भी यात्रा निकाली गई। भक्तों ने संकटमोचन मंदिर में ध्वज अर्पण कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। धर्मसंघ में संयोजक यतींद्र कथूरिया, विनोद लोहिया, अनूप अग्रवाल ने ध्वज और हनुमत प्रभु का पूजन किया। हनुमान जी को रथ पर विराजमान कराकर ज्योत प्रज्ज्वलित कर प्रभु की आरती उतारी गई। 121 भक्त लाल ध्वजा और 31 महिलाएं आरती की थाल लेकर चल रही थीं। प्रभात फेरी गुरुधाम, दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर तक गई। जहां भगवान के चरणों में सभी भक्तों ने लाल ध्वजा अर्पित की। इसके बाद मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सवामणी प्रसाद के रूप में लड्डू और संतरे का वितरण हुआ। संगीता मुंद्रा, महेंद्र शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया। मानस मंदिर के पास बेला जैन व निशांत जैन ने हनुमान जी की आरती कर भक्तों पर पुष्प वर्षा की। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन की ओर से सभी भक्तों में जल वितरण किया गया। प्रभात फेरी में संस्थापक अध्यक्ष कौशल शर्मा, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, तारा शर्मा, आशीष केसरपुरिया, इशू भीमसरिया, सहदेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed