{"_id":"5c2fba56bdec2256c66bc4bc","slug":"11546631766-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चिकित्सकों मिलेगा 20 प्रतिशत एनपीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चिकित्सकों मिलेगा 20 प्रतिशत एनपीए
विज्ञापन
वाराणसी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ व जिला शाखा की ओर से शुक्रवार को आईएमए लहुराबीर में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ चिकित्सकों का संवाद कार्यक्रम हुआ। संवाद के दौरान चिकित्सकों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। एनपीए (नॉन प्रैक्टिसिंग भत्ता) की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही सरकारी चिकित्सकों की 20 प्रतिशत एनपीए की मांग पूरी होगी। इसकी संस्तुति स्वास्थ्य मंत्रालय से करके वित्त विभाग को भेजी जा चुकी है।
मंत्री ने शहर में 20 फ्लैट वाले सरकारी चिकित्सक आवास बनाए जाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। प्रथम चरण में आठ जिलों में इसका निर्माण कराया जा रहा है। इन आवासों से चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों तक ड्यूटी के लिए ले जाने व लाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था होगी। स्वागत पीएमएस संघ के सचिव डॉ. अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार के लिए केरल की तर्ज पर स्टेट मेडिको लीगल कोड लागू करने की मांग की। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव ने सरकारी चिकित्सकों के सेवानिवृत्त होने की आयु 62 साल से घटाकर 60 साल करने की मांग रखी। डॉ. विकासेंदू अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. संजय राय ने किया। संवाद कार्यक्रम में डॉ. भावतोष, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. अजय सिंह आदि मौजूद रहे।