फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर ने सुरक्षा कर्मी पर हाथ छोड़ा

बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर ने सुरक्षा कर्मी पर हाथ छोड़ा

Fri, 15 Mar 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर ने सुरक्षा कर्मी पर हाथ छोड़ा
वाराणसी। बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा मामला कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मी पर हाथ छोड़ने का है। प्रकरण को लेकर पुलिस या कहीं और शिकायत नहीं की गई है, लेकिन मामला विश्विद्यालय परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार शाम को ट्रामा सेंटर में हुई घटना की फुटेज सीसी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन

बीएचयू के कुलपति मंगलवार देर शाम ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण करने गए थे। चीफ प्रॉक्टर पीछे चल रही थीं। ट्रॉमा सेंटर में प्रवेश करते ही एक सुरक्षा कर्मी से चीफ प्रॉक्टर की कुछ बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने उस पर हाथ छोड़ते हुए धक्का दे दिया। घटना का मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल के कैमरे से वीडियो बना लिया। वहीं, सीसीटीवी में भी इसकी फुटेज है। चर्चा है कि घटना के बाद गुरुवार को सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर नहीं आया और उसका पता भी नहीं लगा। वहीं, प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। कभी पत्रकार की पिटाई, कभी दिव्यांग छात्र की पिटाई और अब सुरक्षा कर्मी की पिटाई का अनर्गल आरोप मेरे ऊपर लगाया जा रहा है। यह आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

चीफ प्राक्टर पर दिव्यांग छात्र ने लगाया धमकी देने का आरोप
वाराणसी। बीएचयू के एक दिव्यांग छात्र ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ लंका थाने में लिखित तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह बीएचयू में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और दिव्यांग है। 12 मार्च को हुए बवाल के बाद रात में चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ बिड़ला हॉस्टल में तलाशी लेने पहुंचीं। सभी गार्ड छात्रों के कमरे जबरदस्ती खुलवा कर कमरों की तलाशी ले रहे थे। वह किताब लेकर बरामदे में पढ़ाई कर रहा था। उसे देखते ही चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा- इसे पकड़ो ये बाहरी छात्र है। दर्जन भर गार्ड उस पर टूट पड़े और पीटते हुए आंख फोड़ने की धमकी दी। उसका आई कार्ड भी छीन लिया। यह भी आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर ने उसे निलंबित करने की धमकी दी। मामले में लंका पुलिस का कहना है कि छात्र की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed