फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक ही भारतीय साहित्य - आशुतोष भटनागर

राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक ही भारतीय साहित्य - आशुतोष भटनागर

Thu, 22 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक ही भारतीय साहित्य - आशुतोष भटनागर
वाराणसी। राजकीय महिला महाविद्यालय, डीएलडब्ल्यू में चल रही ‘भारतीय साहित्य में राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बुधवार को संपन्न हो गई। केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ और राजकीय महिला महाविद्यालय के संयुक्त संयोजन में संगोष्ठी के दूसरे दिन तक 106 शोध पत्र पढ़े गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति वी कुटुंब शास्त्री ने किया। मुख्य अतिथि निदेशक जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर नई दिल्ली आशुतोष भटनागर ने बताया कि साहित्य में राष्ट्रीय चेतना नहीं है तो उसे भारतीय कैसे कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में लिखा गया साहित्य और भारतीय साहित्य में अंतर करने की जरूरत है। भारतीय साहित्य वहीं है जो भारतीय मूल्यों का संवाहक है। साहित्यकार डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि राजनीतिक रूप से जब हम गुलाम थे तब भाषा की आत्मा मुक्त थी। विमर्श की दिशा ही बदल गई है। स्वतंत्रता के बाद से ही राष्ट्रीय संस्कृति की स्थापना के लिए कलम नहीं चली। संगोष्ठी के दौरान सिंधी, पंजाबी, नेपाली, बंगाली, तमिल भाषाओं में शोध पत्र प्रस्तुत किए। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, मध्य प्रदेश, राजस्थान से आए प्रबुद्धजनों ने संगोष्ठी में शिरकत की। संस्कृत विभाग की ओर से डॉ. रचना शर्मा ने आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. सुधा पांडेय, डॉ. सोनी स्वरूप, डॉ. शांति स्वरूप सिन्हा, डॉ. आर गणेशन, डॉ. राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed