{"_id":"5a57c0374f1c1b3d198b46d7","slug":"111515700279-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की किल्लत से फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की किल्लत से फूटा गुस्सा
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। लगातार 36 घंटे से बिजली गुल रहने से परेशान लोगों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने ज्ञानपुर नगर में प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और जानबूझ कर कटौती करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि बिजली आपूर्ति की हालत न सुधरी तो शासन से शिकायत की जाएगी।
बिजली-पानी की किल्लत से गुस्साए नगर के लोग अशोक दुबे कोको के नेतृत्व में सड़क पर उतर पड़े। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मनमाने तरीके से बिजली कटौती करने के साथ ही चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जाता है। बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि बिजली कटौती से जलापूर्ति तो बाधित होती ही है, रात में अंधेरे की वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। कहा कि यदि बिजली आपूर्ति दुरुस्त न की गई तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन में बरमा दुबे, ताहिर, अभय श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, पप्पू दुबे, राजू मालवीय और फूलचंद्र वर्मा आदि शामिल थे।