{"_id":"59f4e6a94f1c1b8d698b832c","slug":"111509222057-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में आग लगने से विवाहिता की ससुराल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में आग लगने से विवाहिता की ससुराल में मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत छत्तातले निवासी मासूम अहमद की बेटी गुलफ्सा नूर (19) प्रेम विवाह करके छह महीने भी ससुराल न रह सकी और शुक्रवार को समाचार आया कि स्टोव फटने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पिता मासूम अहमद परिवारीजनों के साथ गुलफ्सा नूर की ससुराल धनबाद के झरिया थाना अंतर्गत शमशेर नगर पहुंचे और शुक्रवार की देर रात बेटी का शव लेकर वापस लौटे। मासूम अहमद का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को जिंदा जलाया गया है। वहीं, ससुराल वालों ने इसे महज एक दुर्घटना बताया।
व्यापारी मासूम अहमद ने बताया कि उनकी बेटी और शमशेर नगर निवासी फरहान ने एक-दूसरे को पसंद कर शादी की इच्छा जाहिर की तो न मन होते हुए भी वो तैयार हो गए। बीते 19 अप्रैल को गुलफ्शा और फरहान का धूमधाम से विवाह किया गया। गुरुवार की दोपहर मासूम अहमद के पास गुलफ्सा के ससुराल से फोन आया कि आपकी बेटी घर में आग लगने से जल गई है। मासूम अहमद किसी तरह से धनबाद पहुंचे तो पता लगा कि बेटी की मौत हो गई है। मासूम अहमद ने कहा कि उनकी बेटी की दहेज की खातिर हत्या की गई है। बताया कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए वे जिले के पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाएंगे और उसके ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।