{"_id":"5cb6393ebdec2213e3056262","slug":"101555446078-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा-वाराणसी एक्सप्रेस एक मई तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा-वाराणसी एक्सप्रेस एक मई तक निरस्त
विज्ञापन
वाराणसी। रेल लाइनों के अनुरक्षण कार्य के लिए ट्रेनों का निरस्तीकरण 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। गाड़ी संख्या 14213 वाराणसी-गोंडा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14214 गोंडा-वाराणसी एक्सप्रेस एक मई तक निरस्त रहेगी।
वहीं, कामायनी एक्सप्रेस व सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से पुराने रूट जंघई के रास्ते होने लगा। अभी तक कामायनी और सारनाथ एक्सप्रेस मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से संचालित हो रही थी। हालांकि सिग्नल खराब होने से कामायनी कैंट रेलवे स्टेशन देरी से पहुंची और साढ़े पांच बजे शाम को यह गंतव्य को रवाना हो पाई। वहीं मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी सिग्नल खराब होने की वजह से छह नंबर से गुजारी गई। वहीं, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में 16 व 18 अप्रैल को गोरखपुर से और कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 17 व 19 अप्रैल को अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
दो घंटे के ब्लॉक से ट्रेनें प्रभावित
इंजीनियरिंग कार्य के चलते मंगलवार को काशी और कैंट रेलवे स्टेशन के बीच दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। कैंट रेलवे स्टेशन और काशी के बीच विभिन्न कार्यों के चलते दो घंटे का ब्लाक लिया गया। इसकी वजह से महानगरी एक्सप्रेस 12:35 बजे और मुंबई सुपरफास्ट एक बजे जा सकी। इससे यात्री परेशान रहे।