{"_id":"5c3265dbbdec2256e27b8dae","slug":"101546806747-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत रामायण में शामिल होंगे योगी और फडणवीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत रामायण में शामिल होंगे योगी और फडणवीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 10 व 11 जनवरी को आयोजित होने वाले गीत रामायण में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
10 से लेकर 23 जनवरी तक काशी में कला व संस्कृति के विविध रंग नजर आएंगे। इस दौरान कई आयोजन होने जा रहे हैं, जिसमें विभिन्न राज्यों की परंपरा व संस्कृति के दर्शन होंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरोजा पैलेस में गीत रामायण का आयोजन होगा। 16 से 25 जनवरी तक शॉपिंग फेस्टिवल होगा। गंगा महोत्सव 20 से 23 जनवरी तक चलेगा। यूपी पर्यटन विभाग दीन दयाल हस्त कला संकुल में एक प्रदर्शनी भी लगाएगा, जिसमें काशी के साथ प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की खूबी और खूबसूरती दर्शाई जाएगी। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अलकनंदा पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान अलकनंदा क्रूज पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 21 से 23 जनवरी तक सफर का समय आधे घंटे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान काशी की कला में पगे गीत व संगीत का आयोजन होगा।