फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समाज की समस्याओं के समाधान पर चिंतन

समाज की समस्याओं के समाधान पर चिंतन

Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
समाज की समस्याओं के समाधान पर चिंतन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की द्वितीय कार्यकारिणी समिति की बैठक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में हुई। अध्यक्षीय संबोधन में सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज की चिंता और समस्याओं का समाधान करना है।
विज्ञापन

इस दौरान पांच कमेटियों के गठन की घोषणा हुई। इसमें स्वास्थ्य समिति, उत्पीड़न निवारण शासकीय एवं विधिक सहायता समिति, शिक्षा समिति, रोजगार सृजन सहायता समिति, आर्थिक सहायता समिति का गठन किया जाएगा। समितियों के उद्देश्य से उपस्थित समाज को परिचित कराया गया। मंच से समाज की एकता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समाज के विद्वान स्वर्गीय मोहन लाल गुप्त उर्फ भैया जी बनारसी, स्वर्गीय प्रो. राजाराम शास्त्री, स्वर्गीय शंकर प्रसाद जायसवाल, स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद जायसवाल के जीवन वृत्तांत पर डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। द्वितीय सत्र महिला व युवाओं को समर्पित रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता भी ली। इससे पूर्व पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र राज शिवहरे ने आय व्यय का ब्योरा पेश किया। मुख्य अतिथि स्वामी संतोषानंद जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक रवींद्र जायसवाल रहे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता व महामंत्री प्रदेश विपिन जायसवाल ने संचालन किया। समाज का झंडोत्तोेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार, प्रादेशिक महामंत्री विपिन जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रदेश प्रभारी अटल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, मनोज जायसवाल ने किया। कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही विभिन्न मंडलों से लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed