{"_id":"5b5646134f1c1b48748b6a12","slug":"101532380691-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चलाते थे ऑटो, रात में करते लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चलाते थे ऑटो, रात में करते लूट
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दिन में ऑटो चलाना और फिर अपने शौक व गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए रात में दोस्तों के साथ मोबाइल, लैपटॉप, चेन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों की शिनाख्त आशापुर के अंकित पांडेय और सिंकू सिंह के तौर पर हुई है। दोनों के पास से छीने गए दस मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, इस गिरोह का सरगना आशापुर का राहुल तिवारी और हुकुलगंज का सूरज सोनकर उर्फ दाऊ पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्त में आया सिंकू सिंह सारनाथ पुलिस के लिए वांछित था।
पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप रविवार की रात चेकिंग के दौरान चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। प्रभारी निरीक्षक कैंट राजीव रंजन उपाध्याय और उनकी टीम के एसआई मुकेश तिवारी, कांस्टेबल रामानंद यादव ने पीछा किया तो अंकित और सिंकू हत्थे चढ़ गए, जबकि राहुल और सूरज भाग निकले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी सूचना पर राहुल तिवारी रात के समय शहर क्षेत्र में सूरज के साथ बाइक से मोबाइल, चेन और लैपटॉप लूटने का काम करता है। लूटे गए मोबाइल और लैपटॉप को ग्राहक तय कर बेच दिया जाता था। जो पैसे हाथ लगते थे उनसे अपना शौक पूरा करने के साथ ही गर्लफ्रेंड पर खर्च किया जाता था। गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।