फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी में नवंबर तक तैयार हो जाएगा टर्मिनल

वाराणसी में नवंबर तक तैयार हो जाएगा टर्मिनल

Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में नवंबर तक तैयार हो जाएगा टर्मिनल
वाराणसी। जल मार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत वाराणसी से हल्दिया के बीच जलपरिवहन नवंबर से शुरू हो जाएगा। वाराणसी के राल्हूपुर में 169.59 करोड़ रुपये से तैयार हो रहा मल्टी मॉडल टर्मिनल का काम नवंबर में पूरा हो जाएगा। इसी समय इसका उद्घाटन कराने की तैयारी में आईडब्लूएआई (इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया) जुट गया है।
विज्ञापन

जल मार्ग विकास राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (गंगा नदी) पर विश्व बैंक की सहायता प्राप्त परियोजना का उद्देश्य नदी में वाराणसी से हल्दिया के बीच नेविगेशन क्षमता को बढ़ाना है। गंगा में कम से कम 1500-2000 टन के जहाज चलाए जा सकेंगे। जिनका वाणिज्यिक उपयोग किया जा सकेगा। वर्ल्ड बैंक के आकलन के अनुसार इससे 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों ने बताया कि वह इस वर्ष नवंबर तक वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल को पूरा कर लिया जाएगा। साहिबगंज में 280.90 करोड़ से एमएमटी का निर्माण अगले साल मई तक और वहीं 517.36 करोड़ रुपये की लागत से हल्दिया में बन रहे मल्टी मॉडल टर्मिनल का कार्य एक दिसंबर 201 9 तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा फरक्का में 359.20 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक नेविगेशन लॉक पर काम अगले साल जून तक पूरा करने का दावा किया गया है। फरक्का-कहलगांव स्ट्रेच में 150 करोड़ रुपये से अनुबंध अप्रैल 2018 में हुआ था और इस पर काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिहार में एनडब्ल्यू-1 पर दो इंटर मॉडल टर्मिनल और बिहार के कलुघाट के निर्माण के लिए काम इस साल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed