{"_id":"5a08b2ae4f1c1bc1678bb0e7","slug":"101510519470-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की परीक्षा में नकल करते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की परीक्षा में नकल करते दो गिरफ्तार
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरईगांव/वाराणसी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप सी और डी परीक्षा में जिले में दो नकलची पकड़े गए। रविवार को जिले के 32 केंद्र पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 25 हजार में 45 प्रतिशत ने परीक्षा दी। उधर नकल के आरोप में पकड़े गए दोनों परीक्षार्थियों में एक चिरईगांव के नेवादा में तो दूसरा चांदपुर के सरस्वती इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
परीक्षा से एक दिन पहले 11 नवंबर को इलाहाबाद इसी परीक्षा को लेकर साजिश रच रहे साल्वर गैंग का इलाहाबाद में भंडाफोड़ हुआ था और पुलिस ने ने गिरफ्तार किया था। इसके मद्देनजर रविवार को केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। चिरईगांव के सेंट केसी विद्यालय नेवादा में चल रही परीक्षा के दौरान नकल कर रहे परीक्षार्थी अवधेश यादव को कक्ष निरीक्षक ने नकल करते पकड़ा। चौकी प्रभारी चिरईगांव मौके पर पहुंचे और नकल के आरोपी छात्र को थाने ले गए। उधर चांदपुर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज पर फूलपुर के गजोखर निवासी इम्तियाज को मोबाइल से सवाल भेजकर उसका उत्तर मंगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले में संलिप्त जौनपुर के जलालपुर थाना के कुशांव निवासी अमित सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।