फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100th year of Sankat Mochan Music Festival begins today

Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह के 100वें वर्ष का आगाज आज, 7 दिनों में 180 कलाकारों की प्रस्तुति

Mon, 10 Apr 2023 04:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 04:57 PM IST
सार

संकट मोचन संगीत समारोह के शताब्दी वर्ष का आगाज आज शाम होगा। 10 से 16 अप्रैल तक चलने वाले संकट मोचन शताब्दी वर्ष संगीत समारोह में 58 कार्यक्रमों में 180 से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
100th year of Sankat Mochan Music Festival begins today
संकट मोचन संगीत समारोह में शिवमणि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में संकट मोचन संगीत समारोह के शताब्दी वर्ष का आगाज आज शाम होगा। इस बार यह समारोह स्वर्णिम उपलब्धियों का साक्षी बनेगा। सात दिनों तक गायन, वादन और नृत्य से सजे इस समारोह में नामी कलाकार तो हाजिरी लगाएंगे ही पहली बार बॉलीवुड गायक सोनू निगम, पंडित येल्ला वेंकटेश्वर राव, पद्मजा रेड्डी, जसवीर जस्सी जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन


पहली बार संकट मोचक के दरबार में व्योमेश शुक्ल द्वारा निर्देशित नृत्यनाटिका राम की शक्तिपूजा का मंचन भी होगा। वहीं राजेश्वर आचार्य के लिए पहला मौका होगा जब वो समारोह में ध्रुपद गायन की प्रस्तुति देंगे। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि 10 से 16 अप्रैल तक चलने वाले संकट मोचन शताब्दी वर्ष संगीत समारोह का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


58 कार्यक्रमों में 180 से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसमें जाने माने गजल गायक तलत अजीज, बॉलीवुड गायक जावेद अली, भजन सम्राट अनूप जलोटा, वायलिन वादक डॉ. एन राजम, निलाद्री कुमार समेत 20 पद्म अवॉर्डी शास्त्री संगीत कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संकट मोचन संगीत समारोह: कंकणा बनर्जी के आलाप से मिला था महिला गायकी को भी मंच, आज से शुरू होगी बेहद खास यात्रा

उन्होंने बताया कि ये संकट मोचन संगीत समारोह का शताब्दी वर्ष है। इस लिहाज से इस तैयारियां भी खास की जा रही हैं। प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस बार मंदिर परिसर में खास कलाकारों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी कला वीथिका में लगाई जाएगी। इसके अलावा चित्रकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed