{"_id":"5f4bec999df772050028338a","slug":"10-more-corona-victims-lost-their-lives-in-purvanchal-506-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना पीड़ित 10 और ने गंवाई जान, आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में मिले 506 मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना पीड़ित 10 और ने गंवाई जान, आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में मिले 506 मरीज
Sun, 30 Aug 2020 11:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 506 मरीज मिले। जबकि वाराणसी में तीन, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर में दो-दो और जौनपुर में एक को मिलाकर 10 मरीजों की जान चली गई। वाराणसी में 215, मऊ में 63, सोनभद्र में 45, बलिया में 41, गाजीपुर में 39, जौनपुर में 37, मिर्जापुर में 25, आजमगढ़ 23 और भदोही में 18 संक्रमित मिले। पीड़ितों की चपेट में आए लोगों में न्यायिक अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हो गई है। रविवार को इस जिले में 215 नये मरीज मिले। जबकि तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। बलिया में कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई, 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गाजीपुर में दो पुलिस कर्मियों समेत 39 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। आजमगढ़ में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, वहीं, 23 नये कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
जौनपुर में कोरोना पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। जबकि 37 नए पॉजिटिव केस मिले। इसमें दीवानी न्यायालय की एक न्यायिक अधिकारी, ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य कर्मचारी और व्यापारी शामिल हैं। मऊ में कोरोना के 63 मरीज मिले।
विज्ञापन
इनमें मधुबन थाने के चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सोनभद्र में 11 महिलाओं समेत 45 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। मिर्जापुर में स्वास्थकर्मी और तीन पुलिसकर्मियों समेत 25 नए मरीज पाए गए। भदोही में तीन बैंक कर्मियों और एक स्वास्थ्यकर्मी समेत कोरोना के 18 मरीज मिले।