फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.90 lakh buildings will get house numbers, will be divided into seven zones, Sarnath and Ramnagar will become

Nagar Nigam: 1.90 लाख भवनों को मिलेगा मकान नंबर, सात जोन में बंटेगा, सारनाथ और रामनगर दो नए जोन बनेंगे

Tue, 09 May 2023 10:45 AM IST
किरन रौतेला अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 10:45 AM IST
सार

परिसीमन के बाद 84 गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है। इसके तह 15 पुराने वार्डों को खत्म करते हुए 25 नए वार्ड बनाए गए हैं। निगम के वरुणापार क्षेत्र में 51, भेलूपुर में 15 और दशाश्वमेध जोन में 18 गांव शामिल हैं।

विज्ञापन
1.90 lakh buildings will get house numbers, will be divided into seven zones, Sarnath and Ramnagar will become
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self

विस्तार

नगर निगम में शामिल गांवों के 1.90 लाख भवनों को जल्द ही मकान नंबर मिलेगा। इसकी औपचारिकता पूरी की जा रही है। पक्की सड़क और शुद्ध पेयजल के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

परिसीमन के बाद 84 गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है। इसके तह 15 पुराने वार्डों को खत्म करते हुए 25 नए वार्ड बनाए गए हैं। निगम के वरुणापार क्षेत्र में 51, भेलूपुर में 15 और दशाश्वमेध जोन में 18 गांव शामिल हैं। शहरी सीमा में शामिल क्षेत्रों में करीब 1.90 लाख भवन हैं। इसकी जियो टैगिंग कराई जा चुकी है। भवन स्वामियों को जल्द ही मकान नंबर मिल जाएगा। मोहल्लों को वार्ड वार बांटा जा रहा है। फिर जोन वार ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगाा। अभी तक निगम के जोन व सब जोन के अनुसार मकान नंबर बांटे गए हैं, लेकिन आगे जोन के हिसाब से मकान नंबर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

आठवां जोन भी बनेगा

नगर निगम में पांच जोन हैं। जल्द ही रामनगर और सारनाथ को नया जोन बनाया जाएगा। ऐसे में जोन की संख्या सात हो जाएगी। मंडुवाडीह आठवां जोन बनाने की तैयारी है। ऐसा हुआ तो नगर निगम में आठ जोन हो जाएंगे। इसके बाद सब जोन की व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1.90 lakh buildings will get house numbers, will be divided into seven zones, Sarnath and Ramnagar will become
नवागत नगर आयुक्त शिपू गिरी - फोटो : अमर उजाला

कर के दायरे में होंगे नए शहरवासी

मकान नंबर मिलते ही सभी नए शहरवासी निगम के कर के दायरे में आ जाएंगे। सभी को हर महीने गृहकर और जलकर भी जमा करना होगा। नगर निगम की तरफ से पीला कार्ड दिया जाएगा। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी निगम से मिलेगा। इसके लिए तहसील या ब्लॉक मुख्यालय दौड़ने से छुटकारा मिल जाएगा।

तीन स्तर पर होगी योजना की निगरानी

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की निगरानी त्रिस्तरीय होगी। इसके तहत हो रहे कार्यों की निकाय स्तर, जिला और निदेशालय स्तर से निगरानी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से भी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

नए शामिल क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का खाका तैयार है। आचार संहिता खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। चुनाव से पहले के स्वीकृत कार्याें को कराया जा रहा है। - शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed