फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.5 lakh couples will offer sacrifice together at the same time and at one place in the Swarveda Mahamandir

काशी में बनेगा नया कीर्तिमान: स्वर्वेद महामंदिर में डेढ़ लाख दंपती एक साथ..एक समय, और एक स्थान पर देंगे आहुति

Sat, 09 Dec 2023 08:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 09 Dec 2023 08:50 AM IST
सार

स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां के प्रांगण में 17 और 18 दिसंबर को 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 25 राज्यों और चार केंद्र-शासित प्रदेशों में सड़क मार्ग से 28 हाजर 709 किलोमीटर की यात्रा कर सभी को इस महायज्ञ के संकल्प से जोड़ा है।

विज्ञापन
1.5 lakh couples will offer sacrifice together at the same time and at one place in the Swarveda Mahamandir
स्वर्वेद महामंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वर्वेद महामंदिर धाम में होने वाला 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ से नया कीर्तिमान स्थापित होगा। ना भूतो ना भविष्यति की तर्ज पर होने वाले इस आयोजन के लिए दो सौ एकड़ में 14 नगर बसाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पांच किलोमीटर लंबी अस्थायी सड़क भी तैयार हो रही है। देश भर से अनुयायी इस आयोजन में शामिल होने के लिए उमरहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन

स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां के प्रांगण में 17 और 18 दिसंबर को 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 25 राज्यों और चार केंद्र-शासित प्रदेशों में सड़क मार्ग से 28 हाजर 709 किलोमीटर की यात्रा कर सभी को इस महायज्ञ के संकल्प से जोड़ा है। देश भर से लगभग डेढ़ लाख दंपती इस महायज्ञ में एक साथ, एक समय, एक स्थान पर बैठकर अपनी व्यष्टिगत एवं समष्टिगत कामनाओं की पूर्ति के लिए आहुतियां देंगे। लगभग दो सौ एकड़ में महायज्ञ क्षेत्र का नजारा महाकुंभ की तरह नजर आएगा। आवास व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 20 लाख वर्गफीट में 14 नगर बनाए जा रहे हैं। लगभग पांच किलोमीटर की अस्थायी सड़कें भी बनाई जा रही हैं। परिसर में एवं परिसर के बाहर पार्किंग स्थल की व्यवस्था के साथ ही भोजन एवं आवास की वृहद् व्यवस्था की गई है। व्यवस्था में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग दो हजार कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व इसी पवित्र स्थल पर वर्ष 2017 में 21 हजार कुंडीय स्वर्वेद उत्तरार्द्ध ज्ञान महायज्ञ का कीर्तिमान स्थापित हुआ था।
विज्ञापन


सर्व कल्याण की कामना से होगा महायज्ञ

संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने बताया कि राष्ट्र के संपूर्ण विकास की कामना के साथ यह महायज्ञ होगा। इसमें भारत को और भी शक्तिशाली बनाने की कामना होगी। महायज्ञ में आहुतियों के साथ कामना की जाएगी कि हमारा देश आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टि से आगे बढ़े। भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति के दृढ़ आधार से ही संपूर्ण विश्व में सुख-शांति-समृद्धि की स्थापना संभव है। सबके कल्याण की इसी पवित्र भावना से यह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर विहंगम योग के प्रणेता महर्षि सदाफल देव महाराज की 135 फीट ऊंची मूर्ति का शिलान्यास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर और डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्वर्वेद महामंदिर धाम का निरीक्षण किया। विहंगम योग संत समाज के 100 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ की संपूर्ण तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संत प्रवर विज्ञान देव महाराज का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed