फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Uttar Pradesh Road accident in Kanpur and sitapur tractor trolley overturned and truck collides News in Hindi

UP: 12 घंटे में तीन बड़े सड़क हादसों से कांपा यूपी, चीखों से पसर गया सन्नाटा; 32 जिंदगियां हुईं खत्म

Sun, 02 Oct 2022 11:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Oct 2022 11:10 AM IST
सार

UP accident News: कानपुर और सीतापुर में कल से लेकर आज तक हुए सड़क हादसों में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, और जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Road accident in Kanpur and sitapur tractor trolley overturned and truck collides News in Hindi
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : ani

विस्तार

Kanpur and Sitapur Road Accident: उत्तर प्रदेश बीते 12 घंटों में तीन बड़े सड़क हादसों का गवाह बना है। ये सड़क हादसे कानपुर और सीतापुर में हुए, जिसमें कल से लेकर आज तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, और जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। दो सड़क हादसे कानपुर में हुए, जिसमें महिलाओं व बच्चों समेत करीब 31 लोगों की मौत हुई। सीतापुर में हुए एक हादसे में एक की मौत हो गई।

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 26 की मौत 

Uttar Pradesh Road accident in Kanpur and sitapur tractor trolley overturned and truck collides News in Hindi
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : ani

यह हादसा कर रात कानुपर में हुआ। घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर गए हुए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग ट्राली पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। ट्राली पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। कानपुर के डीएम विशाक अय्यर ने बताया कि सभी 26 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। शवों को उनके गांव भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप व ट्रक की टक्कर में पांच की मौत

कानपुर में चकेरी-इटावा हाईवे पर पिकअप पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में पिकअप के अंदर और बाहर बैठे लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां से हैलट भेजा गया है। यह परिवार एक बच्ची के मुंडन के लिए लोडर पर बैठकर विंध्याचल जा रहा था। इसमें उस्मानपुर और कांशीराम कॉलोनी के लोग बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार, नौबस्ता के उस्मानपुर गांव निवासी सुनील पासवान (45) लोहे के कारखाने में काम करते थे। परिवार में पत्नी रेनू और बड़ी बेटी सोना , बेटी त्रिशा ( 2) और बेटा प्रिंस (15) है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी बेटी त्रिशा का मुंडन कराने के लिए शनिवार देर रात पिकअप से विंध्याचल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान चकेरी के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले उनकी ससुराल के लोग भी पिकअप में मौजूद थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सीतापुर में ट्रैक्टर व टैंकर की भिड़ंत 

सीतापुर में शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजल भरे टैंकर की भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। टैंकर की आग ने लिया विकराल रूप ले लिया। हादसे में एक लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए है। घटना रेउसा थाना इलाके में बिसवां मार्ग पर मूरतपुर गांव के पास हुई। सीतापुर एसपी सुशील घुले ने बताया कि शुगर फैक्टरी के एथनॉल भरे टैंकर की धान से भरे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिससे वह पलट गए और उनमें आग लग गई। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed