{"_id":"82f38eca-bc5d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"uttar-pradesh-govt-bans-on-jeans-for-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश राज में दफ्तरों में जींस पहनने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश राज में दफ्तरों में जींस पहनने पर रोक
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के जींस पहनने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा टाइट शर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज पहनने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा जारी 25 बिन्दुओं वाले निर्देश में कहा गया है कि राज्य के सभी कार्यालयों का वातावरण पहले से बहेतर बनाने की आवश्यकता है। कार्यालय में गुटखा खाने और धूम्रपान पर प्रतिबंध के साथ-साथ अव्यवस्थित पोशाकें पहनने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
सरकार का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में सरकारी सेवा में आई युवा पीढी़ जींस और महंगे स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आते हैं। पान मसाला और गुटखा का सेवन करते हैं, जिससे वहां कामकाज के माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन
आम आदमी यह समझ नहीं पाता कि अधिकारी कौन है। इसलिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आदर्श आचार संहिता जारी की गई है।
सभी जिलाधिकारियों को इन निर्देशों का पालन कराने का आदेश दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि इन बातों को न मानने वाला व्यक्ति दिशा निर्देशों के उल्लंघन का दोषी माना जाएगा।
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को यूनीफार्म में आना होगा। सभी अधिकारियों के नाम और पदनाम की प्लेट लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।