फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Uttar Pradesh elections: anwala assembly bjp MLA Dharampal Singh and SP RK Sharma fight

यूपी का 'आंवला': एक विधायक के सामने पूरी 'भाजपा' टिक गई, सपा में मुस्लिमों ने क्यों बताई अपनी हिस्सेदारी, पढ़िये 'वजूद' की कहानी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश चुनाव में आंवला विधानसभा क्षेत्र खासी चर्चा में है। भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा के मौजूदा विधायक धर्मपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो सपा ने आरके शर्मा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh elections: anwala assembly bjp MLA Dharampal Singh and SP RK Sharma fight
आंवला से भाजपा प्रत्याशी और विधायक धर्मपाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये तो घुटने टेक गए हैं। एक मात्र हमारे आरके शर्मा विधायक के सामने, क्या वजूद है। योगी जी, मोदी जी, नड्डा जी, स्वतंत्र देव सिंह और अमित शाह गृह मंत्री 'होम मिनिस्टर ऑफ इंडिया', क्या वजूद, क्या वजूद है ...। बस मैं इतना ही कहना चाहूंगा। चुनावी माहौल में राजनीतिक गहमागहमी का केंद्र बना 'सुभाष इंटर कालेज' का मैदान। शनिवार को यहीं पर लक्ष्मी नारायण शर्मा ने तड़ातड़ इतना कुछ कह डाला। शुक्रवार को अमित शाह ने रैली की थी तो उनसे पहले जेपी नड्डा और योगी सहित कई बड़े नेता यहां आ चुके हैं। शनिवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी इसी मैदान पर जनसभा करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन

चुनाव में मेरे भाई हो, मेरे चचा हो, 10 में से 2 काम होते हैं ... 
उत्तर प्रदेश चुनाव में आंवला विधानसभा क्षेत्र खासी चर्चा में है। भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा के मौजूदा विधायक धर्मपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो सपा ने आरके शर्मा को मैदान में उतारा है। धर्मपाल सिंह चार बार और आरके शर्मा दो बार विधायक रह चुके हैं। सुभाष इंटर कालेज का मैदान राजनीतिक अखाड़ा बना है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव प्रचार करने आए थे। श्यामलाल कहते हैं, विकास कुछ नहीं कराया। सड़कें तो गड्ढा मुक्त नहीं बनी हैं। वोट लेते हैं, विकास नहीं कराते। बीजेपी तो झूठ बोलती है। काम नहीं करती। 10 में से दो काम होते हैं, आठ लटक जाते हैं। योगी सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। किसके खाते में 15 लाख रुपये आए हैं। जुमले होते हैं, बोल दिए जाते हैं। 
विज्ञापन

नए बालकों को कोई रोजगार नहीं मिला, नाराज हैं 'लोधी'... 
'लोधी' जाति के बनवारी लाल कहते हैं, नए बालकों को कोई रोजगार नहीं मिला है। हम तो विकास पर बात करते हैं। हम सपा पर जाएंगे। विकास तो हुआ ही नहीं। विधायक का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है। वे जनता की दुख तकलीफ जानने नहीं आते। बनवारी ने कहा, अमित शाह की रैली का फायदा नहीं होगा। उनके कारनामें ही ऐसे हैं। जनता उनसे संतुष्ट नहीं है। युवा कर्णधार हैं, उनके पास नौकरी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित की बेटी जला दी गई, काश्तकारों को कुचल कर मारा... 
कालेज पर ही विपिन चौरसिया बोले, मोदी सरकार ने काले कृषि कानून बनाए। जब चुनाव आया तो काले कानून वापस ले लिए। साढ़े सात सौ किसान मारे गए। जुमलेबाज और झूठ का पुलिंदा है ये सरकार। चौरसिया यहीं पर नहीं रुके, वे बोले, किसान आंदोलन का मुद्दा छाया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। जब उनसे पूछा गया कि योगी सरकार में लोगों को सुरक्षा मिली है तो उन्होंने कहा, हाथरस में दलित की बेटी को जला कर मार डाला। काश्तकारों पर गाड़ी चढ़ा दी गई। निर्दोष शर्मा कहते हैं, निवर्तमान विधायक ने काम नहीं किया। भाजपा को केवल हिंदू वोट चाहिए, मुस्लिम वोट नहीं चाहिए। धर्म विशेष पर वोट मांग रहे हैं। मंदिर से काम नहीं चलता। रोजगार से काम बनेगा। 

वरुण का दावा, आंवला में भाजपा की ओर झुके मुस्लिम ... 
मुख्य बाजार में वरुण अग्रवाल ने कहा, विधायक मिलनसार हैं। उनका किसी से शत्रु भाव नहीं है। अगर मुस्लिम समुदाय के लोग उनके पास जाते हैं तो वे काम करते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग, मौजूदा विधायक की बैठक करा रहे हैं। साबिर, अरबाज ने कहा, अमित शाह को लगता है कि उनकी पार्टी जोखिम में है, इसलिए वे यहां आए थे। उन्हें यहां पर साइकिल से खतरा है। लोगों के बीच मौजूदा सरकार के कुछ काम बताए जा रहे हैं। जैसे पक्के मकान और राशन, इस बात को सभी लोग स्वीकार भी करते हैं। धर्मपाल सिंह और पंडित आरके शर्मा के अलावा बसपा ने लक्ष्मण प्रसाद लोधी को टिकट देकर मुकाबले को रौचक बना दिया है। कांग्रेस ने ओमवीर यादव को टिकट दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed