फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPPSC: RO/ARO preliminary exam on July 27, exam will be held in one day and one session

UPPSC : आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को, एक दिन व एक सत्र में होगी परीक्षा

Wed, 19 Mar 2025 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: RO/ARO preliminary exam on July 27, exam will be held in one day and one session
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थियों का आंदोलन रंग लाया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 को एक दिन व एक सत्र में कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 27 जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जनपदाें में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा एक सत्र में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आरओ/एआरओ के 441 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इससे पूर्व 11 फरवरी 2024 को हुई प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। यह परीक्षा दोबारा 22 व 23 दिसंबर-2024 को प्रस्तावित की गई थी।

विज्ञापन

पेपर लीक के कारण केंद्र निर्धारण के नियम सख्त कर दिए जाने से आयोग को एक दिन में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्र नहीं मिल रहे थे, सो आयोग ने यह परीक्षा दो दिन व तीन पालियों में कराने का निर्णय लिया था, जिसके विरुद्ध नवंबर-2024 में आयोग के गेट पर एक सप्ताह तक हजारों अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया था। अभ्यर्थी चाहते थे कि परीक्षा पूर्व की भांति एक दिन में ही पूरी कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की आपत्ति थी कि अगर परीक्षा दो दिन में कराई गई तो नॉर्मलाइनजेश (मानकीकरण) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और इसकी वजह से परिणाम प्रभावित होगा। आयोग की तमाम कोशिशों के बावजूद जब अभ्यर्थी नहीं माने तो परीक्षा को टालते हुए आयोग ने एक कमेटी का गठन कर दिया और कमेटी की रिपोर्ट व परीक्षा पर निर्णय आने तक अभ्यर्थियों को आंदोलन समाप्त करने के लिए मना लिया। आयोग अब एक दिन में परीक्षा कराने जा रहा है और अभ्यर्थी इसे अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed