फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   uppsc four officers suspend

UPPSC के चार अफसर सस्पेंड

Thu, 10 Oct 2013 08:56 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 10 Oct 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
uppsc four officers suspend

उत्तर प्रदेश के राजकीय होम्योपैथिक कॉलेजों में प्रोफेसर पद पर चयन में हेराफेरी के आरोप में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


उन पर आरोप है कि आयोग की ओर से निर्धारित अर्हता के विपरीत उन्होंने चार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाकर अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश की है।

निलंबित होने वाले अधिकारियों में अनुभाग अधिकारी धर्मराज एवं समीक्षा अधिकारी वेद प्रकाश, इन्द्रजीत एवं अजय सिंह शामिल हैं।

इन अधिकारियों पर आरोप है कि प्रदेश के राजकीय होम्योपैथिक कॉलेजों में प्रोफेसर पद के लिए चयन के लिए निर्धारित अर्हता 10 वर्ष नियमित शिक्षण के अनुभव को दरकिनार करके 10 वर्ष गेस्ट फैकेल्टी के तौर पर शिक्षण कार्य करने वाले चार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुला लिया।
विज्ञापन


गड़बड़ी की शिकायत पर आयोग के ही एक उपसचिव स्तर के अधिकारी को इसकी जांच सौंपने के बाद इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

आयोग के सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि निलंबित किए गए एक अनुभाग अधिकारी और तीनों समीक्षा अधिकारियों को आयोग की ओर से निर्धारित अर्हता की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी उन्होंने मानक की अनदेखी करके अयोग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया। यह कृत्य अनुचित लाभ पहुंचाने वाला है। इस आरोप के कारण इनको निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed