फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Youth shot three times in molestation case in Meerut, one named accused shot dead in Muzaffarnagar

UP: मेरठ में छेड़छाड़ के मामले में युवक को मारी तीन गोलियां, एक नामजद आरोपी की मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या

Sun, 06 Apr 2025 10:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

मेरठ में शुक्रवार के शाहवेज को पेट में गोलियां मारी गई थीं। उस पर करीब डेढ़ साल से छेड़छाड़ का केस चल रहा है। वहीं शनिवार को नामजद आरोपी की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP: Youth shot three times in molestation case in Meerut, one named accused shot dead in Muzaffarnagar
छेड़छाड़ का आरोपी शाहवेज गोली लगने से घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर में शुक्रवार दोपहर छेड़छाड़ के आरोपी शाहवेज को तीन गोली मारने के आरोपी की मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गांव बिजोपुरा के जंगल में उसका गोली लगा शव पड़ा मिला। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से डेढ़ साल पहले किदवई नगर निवासी शाहवेज ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने शाहवेज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में कोर्ट में पेश होने के बाद शाहवेज घर लौट रहा था। तभी ताज पैलेस के पास नाला रोड पर शाहवेज की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ केस की पीड़िता के परिवार के सात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। केस में नामजद एक युवक की छपार थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी भाई ने मृतक की पहचान की है। उनका कहना है कि शुक्रवार को भाई के घर न लौटने पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार वर्ष पूर्व मृतक के छोटे भाई की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने उसी रंजिश में पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें...
Meerut: घर से बुलाकर युवक की हत्या, शहतूत के पेड़ से लटकाया शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed