{"_id":"ffd420c6b4265a3904e29fcbbaa408da","slug":"up-twin-sisters-got-twenty-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की जुड़वा बहनों को मिला 25 लाख का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की जुड़वा बहनों को मिला 25 लाख का पैकेज
अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की जुड़वा बहनों रुपाली जैन और सोनाली जैन का चयन बंगलूरू की मैकेंजी कंपनी में 25 लाख के पैकेज पर हुआ है। दोनों बहनें आईआईएम बंगलूरू से एमबीए कर रहीं हैं। पहले ही सेमेस्टर में कंपनी ने उनका चयन कर लिया।
विज्ञापन
रुपाली और सोनाली आशा मार्डन स्कूल के प्रिंसिपल भुवन विक्रम जैन की बेटियां हैं। दोनों बहनें बारहवीं कक्षा तक लगातार जिले की टॉपर रहीं। इसके बाद दोनों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन में सामान अंक प्राप्त टॉप किया।
विज्ञापन
दोनों बहनें वर्तमान में आईआईएम बंगलूरू से एमबीए कर रही हैं। नामी कंपनी मैकेंजी ने दोनों बहनों की मेधा को देखते हुए पहले ही सेमेस्टर में उनका 25-25 लाख के पैकेज पर चयन किया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि से खुश पिता भुवन जैन बताते हैं कि बेटियों का सपना बचपन से ही आईआईएम से एमबीए कर मैकेंजी कंपनी ज्वाइन करने का था।