फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Satya Pal Malik said- insensitive government have no mercy on farmers

UP:बागपत में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले-केंद्र में संवेदनहीन सरकार, किसानों पर नहीं रहम

Sun, 21 Aug 2022 04:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Aug 2022 04:47 PM IST
सार

बागपत के घिटौरा में किसान मजदूर सम्मेलन में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 700 किसानों की शहादत के बाद भी सरकार चेत नहीं रही है। किसानों पर कोई रहम नहीं किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
UP: Satya Pal Malik said- insensitive government have no mercy on farmers
सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में आयोजित किसान मजदूर सम्मलेन में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि केंद्र में संवेदनहीन सरकार है। सरकार की एमएसपी कानून को लेकर नीयत साफ नहीं है। सरकार एमएसपी को लेकर अपनी नीयत साफ करे, क्योंकि किसान को इससे कम कुछ नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


चौधरी करतार सिंह के आवास पर भाकियू अजगर के किसान मजदूर सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में पहुंचे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों को कोई बेचारा न समझें। यह वही किसान है, जिन्होंने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


उन्होने कहा कि वह खुद सरकार में होने के बाद भी हमेशा किसानों के हित के लिए आवाज उठाते रहे हैं और वह आगे भी ऐसे ही आवाज उठाते रहेंगे। किसान आंदोलन में 700 किसानों की शहादत हुई। जिससे उनको गहरा दुख पहुंचा है, लेकिन सरकार से किसी ने उन किसानों के लिए दुख प्रकट करते हुए दो शब्द भी नहीं कहे। प्रधानमंत्री में किसानों के प्रति कोई संवेदना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Fake Steroid: 50 करोड़ के नकली प्रोटीन व स्टेराॅयड सप्लाई कर चुका था आरोपी, अलमारी से था तहखाने का रास्ता

कहा कि 700 किसानों की शहादत के बाद भी सरकार नहीं चेती। कहा कि किसानों को मिलकर अपनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। किसान कौम एक साथ हो जाएगी तो इनकी जीत होने से कोई नहीं रोक सकता है। संगठन का नाम भाकियू अजगर चौधरी चरण सिंह की याद दिलाता है। वे कहा करते थे कि यदि अजगर कौम एकजुट हो गई तो दिल्ली का राज छीन लेगीं।

किसान की फसलों के दाम घटा रहे
राज्यपाल सत्यपाल सिंह ने कहा कि ऐसे में किसान की आमदनी दोगुनी कैसे हो सकती है। किसान जिसको पैदा कर रहा है, उसके दाम घटा रहे हो। जिसको खरीद रहा है, उसके दाम बढ़ा रहे हो। किसान जब दिल्ली में धरने पर बैठे थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर किसानों का धरना समाप्त कराने का आग्रह किया था तो उन्होंने तब भी अनदेखी की थी। किसान वह है जो सौ साल तक भी डटकर मुकाबला कर सकता है। उन्होंने गुर्जर समाज को लेकर भी कहा कि गुर्जर एक क्रांतिकारी कौम है। जब जब देश को जरूरत पड़ी है, तो गुर्जरों ने हमेशा डटकर मुकाबला किया है।

एकजुटता से अपने हक की लड़ाई लड़ें : अतुल प्रधान
सपा के विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे सरधना से सपा के विधायक अतुल प्रधान भी किसान मजदूर सम्मेलन में पहुंचे। अतुल प्रधान ने कहा कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसानों के हित में हमेशा खड़े रहते है। इसलिए वह भी उन्हें सुनने आए है और वह खुद भी किसानों से कहना चाहते कि एकजुटता से अपने हक की लड़ाई लड़ें। किसान जब तक एकजुट रहेगा, तब तक उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

राज्यपाल के आने से पहले सम्मेलन में लगे ठुमके
किसान मजदूर सम्मेलन में राज्यपाल के घिटौरा गांव में पहुंचने से पहले खूब ठुमके लगे। वहां आयोजकों ने भीड़ जुटाने के लिए रागिनी व डांस का कार्यक्त्रस्म भी रखा हुआ था। जिससे लोगों ने खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed