{"_id":"d4db2196-ceda-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-roadways-online-ticket-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साधारण रोडवेज बसों में होगी ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साधारण रोडवेज बसों में होगी ऑनलाइन बुकिंग
कौशांबी/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश में अब रोडवेज की साधारण बसों के टिकट की घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। यूपी रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रस्ताव तैयारकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि जून के अंत तक प्रक्रिया लागू हो जाएगी। हालांकि अभी तक सिर्फ वॉल्वो सेवा के टिकट ही ऑनलाइन बुक होते हैं। प्रथम चरण में आगरा, कानपुर, लखनऊ आदि रूटों की 55 बसों में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद के पांचों डिपो से बसों में ऑनलाइन सेवा शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। आरएम पीके बोस ने बताया कि यात्री घर बैठे ही रिजर्वेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन
साथ ही बसों का किराया और समयसारिणी की जानकारी भी ऑनलाइन जान सकेंगे।
गाजियाबाद बस अड्डे को मिल सकती हैं सौगातें
लखनऊ में परिवहन निगम की रूटीन बैठक आगामी 17 जून को हो रही है। इसमें गाजियाबाद रीजन के लिए कई सुविधाओं की मांग उठाई जाएगी।
बैठक में इंटेलिजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसएमटी) के लागू होने पर भी चर्चा चलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा हुआ तो जल्द ही गाजियाबाद रीजन हाईटेक बस अड्डों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।