फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up result may be declared late

इस बार देर से होगी UP बोर्ड रिजल्ट की घोषणा!

Fri, 04 Apr 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Apr 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
up result may be declared late

सोलहवीं लोकसभा चुनाव के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होने से रिजल्ट की घोषणा में देरी हो सकती है। चुनाव एवं मूल्यांकन दोनो कार्य के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से कॉपियों को जांचने में विलंब होने की संभावना है।

विज्ञापन


चार अप्रैल को परीक्षा पूरी होने के बाद अब बोर्ड की ओर से 11 से 26 अप्रैल के बीच मूल्यांकन होगा। दोनो व्यवस्था शिक्षकों से जुड़ी होने एवं मतदान तिथि के अतिरिक्त चुनाव प्रशिक्षण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण माना जा रहा है कि मूल्यांकन पिछड़ेगा।
विज्ञापन


यूपी में चुनाव 10, 17, 24, 30 अप्रैल एवं सात तथा 12 मई को होगा।

शिक्षकों पर मूल्यांकन और निर्वाचन, दोनों दबाव

up result may be declared late

यूपी बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से शुरू हुई थी जो चार अप्रैल को खत्म हो रही है। बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश से 71 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि परीक्षा में 65 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

अब बोर्ड की ओर से पूरे प्रदेश में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन 11 से 26 अप्रैल के बीच 15 दिन में पूरा होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय का कहना है कि कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान अंतिम समय में कॉपियां शेष रहने पर इसे आगे बढ़ा दिया जाता है। ऐसे में चुनाव कार्य के लिए प्रशिक्षण, मूल्यांकन दोनों साथ होने पर प्रदेश भर में निर्वाचन के साथ बोर्ड का परीक्षा परिणाम पिछड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में शिक्षकों पर मूल्यांकन एवं निर्वाचन दोनों काम समय से पूरा करने का दबाव होगा। शिक्षकों को निर्वाचन कार्य में लगाए जाने पर बोर्ड की ओर से तय समय में मूल्यांकन पूरा कर पाना संभव नहीं होगा। बोर्ड को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम समय से घोषित करने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed