{"_id":"53e2c62c-7721-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"up-police-helps-couple-to-get-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन्स डे पर प्यार के परिंदों को पुलिस का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन्स डे पर प्यार के परिंदों को पुलिस का तोहफा
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन्स डे पर पुलिस की मेहरबानी से प्यार के परिंदों को तोहफा मिल गया। सोरांव में घर से भागे युवक-युवती को लेकर थाने में घंटों पंचायत चली। घरवाले तैयार नहीं थे लेकिन सोरांव पुलिस ने उन्हें मना लिया। अंत में सभी मान गए और प्रेमी-प्रेमिका एक साथ रहने को चले गए।
विज्ञापन
सोरांव थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की रहने वाली सुनीता अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान थी। माली हालत ठीक न होने से मामला दहेज को लेकर अटक जा रहा था। तकरीबन तीन माह पहले बेटी राधा की आंखें ननिहाल बरामऊ के गोपी से चार हो गईं। राधा ने मां से गोपी के बारे में बताया तो वह नाराज हो गई। परिजनों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए राधा ने गोपी से भागकर शादी का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
गोपी और राधा बुधवार की शाम घर छोड़कर चले गए। राधा की मां सुनीता ने सोरांव थाने में गोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। गुरुवार को पुलिस ने गोपी के घरवालों को बुलाया। जानकारी होने पर गोपी और राधा खुद से थाने पहुंच गए। वहां राधा और गोपी ने शादी न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दे दी। पुलिस ने राधा के घरवालों की दयनीय स्थित का हवाला देते हुए गोपी के घरवालों से मदद की बात की।
विज्ञापन
घंटों चली पंचायत के बाद गोपी के घरवाले राधा को बहू बनाने के लिए तैयार हो गए। हालांकि लड़का मायके का होने की वजह से सुनीता तैयार नहीं हो रही थी लेकिन बेटी के आंसू देखकर उसका दिल भी पिघल गया। एसओ संजय शर्मा ने बताया कि दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए हैं। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की गई।