फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Recruitment 2023: UP Police Bharti Constable Vacancy Notification Date Application Form Eligibility

UP Police Bharti 2023: युवाओं के लिए जरूरी खबर, यूपी पुलिस में सिपाहियों की भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट

Wed, 21 Jun 2023 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

नकल माफिया, सॉल्वर गैंग की सेंधमारी से बचने के लिए यूपी पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा हाइब्रिड मोड पर होगी। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद परीक्षा कराने की अवधि और तरीकों पर मंथन होगा। पेपर लीक के डर से भर्ती बोर्ड अब सारी सीधी भर्ती परीक्षा हाइब्रिड मोड पर कराने में जुटा है।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2023: UP Police Bharti Constable Vacancy Notification Date Application Form Eligibility
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की सेंधमारी से बचने के लिए प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा हाइब्रिड मोड पर कराने की तैयारी है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लिखित परीक्षा कराने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने के बाद इसका पूरा खाका तैयार करेगा। 
विज्ञापन


इसमें परीक्षा कराने की अवधि और तौर-तरीकों पर गहन मंथन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। बताते चलें कि पुलिस भर्ती समेत सरकारी विभागों में होने वाली सीधी भर्तियों की लिखित परीक्षा का पेपर कई बार लीक होने से परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। 
विज्ञापन


हाल ही में आयोजित दरोगा सीधी भर्ती की परीक्षा को ऑनलाइन कराने की कवायद की गई, लेकिन इसमें भी सॉल्वर गैंग ने सेंधमारी कर दी। कई जगहों पर पेपर चंद सेकंडों में ही हल कर दिया गया। इसमें लिप्त परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों के खिलाफ सौ से ज्यादा मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई मुन्ना भाई भी लगातार पकड़े जा रहे हैं। नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की इसी सेंधमारी से बचने के लिए पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटरों की सीधी भर्ती की परीक्षा भी अब हाइब्रिड मोड पर कराई जा रही है। इसी तरह जल्द 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा भी हाइब्रिड मोड पर ही होगी।

इस तरह हो सकती है परीक्षा
हाइब्रिड मोड पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। तत्पश्चात लिखित परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से कराई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, अभ्यर्थियों के कंप्यूटर स्क्रीन पर पेपर ऑनलाइन प्रदर्शित होगा, जबकि उनको पेपर ऑफलाइन तरीके से हल करना होगा। 


 

इसके लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ परीक्षा की अवधि को भी बढ़ाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरीके से पेपर लीक होने की संभावना नहीं रहेगी।

परीक्षा केंद्र और प्रिंटिंग प्रेस में होता है खेल
पिछली कई परीक्षाओं में सामने आ चुका है कि पेपर लीक होने में प्रिंटिंग प्रेस और परीक्षा केंद्रों की अहम भूमिका रहती है। कई परीक्षाओं में प्रिंटिंग प्रेस के मालिक और कर्मचारियों की पेपर लीक कराने में मिलीभगत सामने आ चुकी है। कुछ मामलों में परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था भी सवालों के घेरे में आई थी। दरोगा सीधी भर्ती में तो परीक्षा केंद्रों ने ही पेपर हल कराने में बड़ा खेल अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed