फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up police beat women in firozabad

यूपी पुलिस ने महिलाओं को लाठी से पीटा

Tue, 14 Jan 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, फीरोजाबाद
अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Tue, 14 Jan 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
up police beat women in firozabad

उत्तर प्रदेश में फीरोजाबाद के ग्राम पींथनी के पास ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत में दो श्रमिक सुभाष व मनोज की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठियां भांजकर जाम लगा रहे लोगों को हाईवे से खदेड़ा।

विज्ञापन


बवाल का कारण बना यह हादसा सोमवार देर शाम 8:30 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग एक टेंपो से मटसेना की ओर आ रहे थे। गांव पींथनी के पास सामने से आई ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो के बीच टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टेंपो में सवार करीब एक दर्जन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने सुभाष (22) पुत्र सुरेश एवं थाना दक्षिण के जगजीवन रामनगर निवासी मनोज (20) पुत्र राजपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष और अन्य लोग रजोपुरा में एक सड़क निर्माण के कार्य से वापस लौट रहे थे। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों और घायलों के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे विधायक ओमप्रकाश वर्मा एक लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पर वह नहीं माने और कुछ गुस्साए युवक वाहनों में डंडा मारने लगे। इसके मौके पर अफरा तफरी मच गई।


पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को दौड़ा लिया। जो भी सामने आया वही पुलिस की लाठियों का शिकार बना। मृतक मनोज के परिवार की महिला कांता, प्रेमो और सोनकली को भी लाठियां लगी और वह चोटिल हो गई। बाद में पुलिस ने महिलाओं को भी खींचकर पुलिस जीप में डाल लिया। इसके बाद जाम खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed