{"_id":"2b3af0bc-b1ca-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"up-organically-in-jaunpur-police-jeep-and-just-breathe","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर में बवाल, पुलिस जीप और बस फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर में बवाल, पुलिस जीप और बस फूंकी
मड़ियाहूं (जौनपुर)/ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के देवबंद, गाजीपुर और आगरा के बाद अब जौनपुर में बवाल हो गया। पुलिस लाठीचार्ज से गुस्साए लोगों ने करीब छह घंटे तक रोड पर आवाजाही ठप कर दी।
विज्ञापन
भीड़ ने मड़ियाहूं के एसडीएम और रामपुर के थानेदार की जीप और रोडवेज की बस को फूंक दिया।
पुलिस ने भीड़ को कई बार खदेड़ा लेकिन कड़े प्रतिरोध की वजह से उन्हें ही भागना पड़ा। दिन में डेढ़ बजे के करीब पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे तब तक स्थिति नियंत्रित हो चुकी थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। देर शाम मड़ियाहूं के कोतवाल आरके अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया और सीओ मड़ियाहूं रंजन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के उन्चनीकला निवासी महेश गुप्ता (21) की बहन की सोमवार को बारात आनी थी। वह राजापुर निवासी राज कुमार गुप्ता (20) के साथ देर शाम बेसन लेने जा रहा था। रास्ते में मड़ियाहूं से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी।
बस सपा विधायक श्रद्धा यादव के जेठ श्रीपति यादव की है। महेश की अस्पताल जाते समय जबकि राज कुमार की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे।
रात में ही परिजन महेश का शव लेकर घर लौटे। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे जौनपुर-मड़ियाहूं रोड पर महेश का शव रखकर जाम लगा दिया। सुबह 8:15 बजे मड़ियाहूं के कोतवाल आरके अग्निहोत्री फोर्स के साथ पहुंचे।
उन्होंने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। लोग डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। नौ बजे सीओ रंजन सिंह और मड़ियाहूं के एसडीएम राजेंद्र कुमार वहां पहुंचे।
अफसरों ने परिजनों को काफी समझाया पर दस-दस लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। समझाने से बात न बनी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यहीं से मामला बिगड़ गया।
भीड़ ने पथराव-आगजनी की। पथराव में सीओ, कोतवाल, लाइनबाजार के थानेदार तथा दो-तीन सिपाही चोटिल हो गए।