फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: one week more will be application carry in tet

यूपी: टीईटी के लिए एक हफ्ते और लिए जाएंगे आवेदन

Wed, 15 May 2013 08:26 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
UP: one week more will be application carry in tet

हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बीएड और बीटीसी कर रहे (अपीयरिंग कैंडिडेट्स) को आवेदन करने का मौका देने पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि टीईटी में आवेदन के लिए समय सीमा कम से कम एक सप्ताह और बढ़ा दी जाए।

इसके आधार पर ही राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है। वहां से प्रस्ताव मिलने के बाद तुरंत ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में टीईटी 2013 के लिए 17 अप्रैल को शासनादेश जारी किया गया था। इसमें बीएड और बीटीसी की परीक्षा पास करने वालों को ही मौका दिया गया, जबकि वर्ष 2011 की टीईटी में अपीयरिंग कैंडिडेट्स को भी मौका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश जारी होने के बाद ही इस पर सवाल उठे कि यदि बीएड और बीटीसी की परीक्षा में शामिल होने वाले इस बीच पास हो जाते हैं तो उन्हें टीईटी में शामिल होने के लिए सालभर इंतजार करना पड़ेगा।

कुछ छात्रों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी तो फैसला उनके पक्ष में आया। हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार अब बीएड और बीटीसी अपीयरिंग कैंडिडेट्स को भी टीईटी में शामिल होने की अनुमति देने जा रही है।

टीईटी में आवेदन पत्र के लिए पंजीकरण कराने, आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन करने की तिथि कम से कम एक सप्ताह बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed