फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Nikay Chunav keshav prasad maurya attack on sp and claimed bjp will win

UP Nikay Chunav: केशव प्रसाद मौर्य बोले, गुंडाराज हुआ खत्म, अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं

Mon, 24 Apr 2023 07:13 PM IST
jhansi Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव के प्रचार के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav keshav prasad maurya attack on sp and claimed bjp will win
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों को राजनीति में लाने का अपराध किया है। अपराध को बढ़ावा देने वाली सपा को जनता ने सत्ता की चाबी सौंपना बंद कर दिया है। इसलिए, निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों में कमल खिलने जा रहा है। खतीबाबा में एक जनसभा के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। 
विज्ञापन


सपा पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज
केशव प्रसाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दावा किया था कि वो 400 सीट जीतने वाली है। लेकिन जब परिणाम सामने आए तो उनका सूपड़ा साफ हो गया। जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अब सभी विपक्षी दल एक हो रहे हैं। मगर फिर भी 2024 में भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का कमल सुशासन, सुरक्षा और विकास की गारंटी है। अब माफिया और गुंडाराज खत्म हो चुका है। ऐसे में निकाय चुनाव जीतकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनवाएं। आने वाली 13 मई को सपा, बसपा, कांग्रेस जा रही हैं।  
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री नंद किशोर नंदी की नाराजगी पर भी बोले डिप्टी सीएम
प्रयागराज में रहीस शुक्ला को पार्टी में शामिल कराने पर कैबिनेट मंत्री नंद किशोर नंदी के नाराज होने को लेकर पूछे गए सवाल पर मौर्य कहा कि वो हमारी कैबिनेट के वरिष्ठ साथी हैं। वो नाराज नहीं हैं। नंदी और उनकी पत्नी प्रयागराज में भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा मेयर और वार्ड की सभी 100 सीट जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed