{"_id":"6449f9ce0b4cb31ee8045343","slug":"up-nikay-chunav-2023-mayawati-attack-on-bjp-and-samajwadi-party-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: मायावती का भाजपा और सपा हमला, कहा- साम, दाम, दंड, भेद जैसे अनेकों हथकंडे चुनावों में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: मायावती का भाजपा और सपा हमला, कहा- साम, दाम, दंड, भेद जैसे अनेकों हथकंडे चुनावों में...
Thu, 27 Apr 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:04 AM IST
सार
मायावती ने भाजपा और सपा पर हमला बोला है। उन्होंने यूपी निकाय चुनाव के बहाने निशाना साधा। मायावती ने कहा कि वैसे भाजपा हो या सपा सत्ताधारी पार्टियां सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के अलावा साम, दाम, दंड, भेद आदि अनेकों हथकंडे चुनावों में अपनाती हैं
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार अभियान में जुटे हैं। सीएम योगी रोजाना जनसभाएं कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी सक्रिय दिख रहे हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी में मेयर और सभासद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आदि के लिए हो रहे चुनाव में इन संस्थानों में जबरदस्त भ्रष्टाचार, सड़क, सफाई, नाली सहित विकास का घोर अभाव, हाउस टैक्स में मनमानी बढ़ोतरी और उनपर भारी ब्याज आदि जंजालों से मुक्ति के लिए बीएसपी जैसा सर्वजन हिताय परिवर्तन जरूरी।
उन्होंने आगे लिखा कि वैसे भाजपा हो या सपा सत्ताधारी पार्टियां सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के अलावा साम, दाम, दंड, भेद आदि अनेकों हथकंडे चुनावों में अपनाती हैं, किन्तु प्रबुद्ध व मेहनतकश शहरी जनता द्वारा अपने असली हित, सुख-सुविधा, सफाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश आदि हेतु वोट का प्रभावी इस्तेमाल जरूरी।
विज्ञापन
मायावती ने लिखा कि स्वाभाविक है कि यूपी के लोग अगर अपनी दिन-प्रतिदिन की मुसीबतों, जंजालों, जुल्म-ज्यादती व लगातार दुष्कर होते जीवन व असुरक्षा आदि से मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें भाजपा सरकार के लुभावने वादे एवं कागजी दावों आदि के छलावे से बाहर निकलना होगा, बीएसपी की यह अपील।

3. स्वाभाविक है कि यूपी के लोग अगर अपनी दिन-प्रतिदिन की मुसीबतों, जंजालों, जुल्म-ज्यादती व लगातार दुष्कर होते जीवन व असुरक्षा आदि से मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें भाजपा सरकार के लुभावने वादे एवं कागजी दावों आदि के छलावे से बाहर निकलना होगा, बीएसपी की यह अपील।
— Mayawati (@Mayawati) April 27, 2023