फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Meerut's daughter hoisted the tricolor in China, Chhavi reached Wushu World Cup final

UP: मेरठ की बेटी ने चीन में लहराया तिरंगा, वुशू विश्वकप फाइनल में पहुंची छवि, वियतनाम की खिलाड़ी से भिड़ेंगी

Tue, 08 Apr 2025 10:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Apr 2025 10:36 PM IST
सार

Wushu World Cup: रोहटा निवासी छवि रुहेला सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है। वह चीन के जियांगयिन में चल रहे 10वें वुशू विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा है। इस टीम के कोच अमित पाल भी मेरठ के ही हैं।

विज्ञापन
UP: Meerut's daughter hoisted the tricolor in China, Chhavi reached Wushu World Cup final
मेरठ निवासी वुशू खिलाड़ी छवि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के जियांगयिन में 5 से 10 अप्रैल तक आयोजित 10वें वुशू विश्वकप-2025 में भारतीय वुशू एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ की बेटी छवि रुहेला ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही उनका रजत पदक पक्का हो गया है। छवि ने अपनी पुर्तगाली प्रतिद्वंद्वी पर जोरदार जीत दर्ज की। अब वह फाइनल में वियतनाम की खिलाड़ी से भिड़ेंगी।
विज्ञापन

रोहटा निवासी छवि रुहेला सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। जनवरी में आयोजित नेशनल गेम्स में भी उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा खेलो इंडिया गेम्स में उन्होंने सीआरपीएफ की टीम की ओर से प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वुशू कोच नेहा कश्यप ने बताया कि छवि इससे पहले एशियाई गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं। विगत चार साल से वह लगातार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीत रही है। भारतीय टीम का छह सदस्य दल चीन में विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहा है। यह मेरठ के लिए गर्व की बात है कि छवि रुहेला के अलावा विश्व कप टीम के कोच के रूप में मेरठ के अमित पाल मौजूद हैं। पल्लवपुरम के पल्हैड़ा गांव निवासी अमित पाल खुद भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और फिलहाल सेना में नायब सूबेदार के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed