{"_id":"67e04a6dc1dda2b1c90fb190","slug":"up-girder-fell-while-installing-beam-on-expressway-bridge-four-beams-broke-with-explosion-3-workers-buried-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : एक्सप्रेसवे के पुल पर बीम लगाते समय गिरा गर्डर... धमाके के साथ टूटे चार बीम, मलबे में दबे मजदूर निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : एक्सप्रेसवे के पुल पर बीम लगाते समय गिरा गर्डर... धमाके के साथ टूटे चार बीम, मलबे में दबे मजदूर निकाले
Mon, 24 Mar 2025 01:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:33 AM IST
सार
रविवार शाम गांव मौरा के समीप गंगनहर पर पुल निर्माण के लिए कर्मचारी बीम लगा रहे थे। अचानक चार बीम टूटकर गिर गए।
विज्ञापन
टूटकर गिरे चार बीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मौरा गांव के पास गंगनहर पर बनने वाले पुल का बीम लगाते समय गर्डर गिरने से मलबे में तीन मजदूर दब गए। मजदूरों को मशीन की सहायता से बमुश्किल बाहर निकाला गया। इससे मौके पर अफरा-तफरा मची रही। पता लगने ही पुलिस पहुंची। एसडीएम श्वेता पांडेय ने मौका-मुआयना करके हालात को नियंत्रण में बताया।
विज्ञापन
#WATCH | Saharanpur, UP: Rampur Maniharan SDM Shweta Pandey says, "... Police and administration reached the spot after receiving information. According to NHAI officials, two workers have been injured and admitted to the hospital. The news being spread on social media is not… pic.twitter.com/WCOGx8MBJ6
— ANI (@ANI) March 23, 2025
विज्ञापन
Trending Videos
टूटे पड़े बीम और हादसे के बाद एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेसवे पर निर्माण चल रहा है। रविवार शाम प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अनुज पांडेय व प्रोजेक्ट मैनेजर शिव मोहन की देखरेख में गांव मौरा के समीप गंगनहर पर पुल निर्माण के लिए कर्मचारी बीम लगाने का कार्य कर रहे थे। बताया गया कि अचानक एक के बाद एक करके चार बीम टूटकर गिर गए। हादसे के समय वहां काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। इनके अलावा एक डंपर भी दब गया। हाईवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद घायल मजदूरों को मलबे से निकाला। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सूचना पर आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने आकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हाईवे कर्मी मौके से फरार हो गए। वहीं, भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर आ गए। प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अनुज पांडेय ने बताया कि गंगनहर में पानी छोड़ने का दबाव था। इसलिए देर शाम तक काम जारी रहा।
कार्यदायी संस्था के कर्मचारी गायब
गंगनहर पर बनने वाले पुल का बीम लगाते समय गर्डर गिरते ही भगदड़ मच गई। तेज धमाके के साथ आवाज हुई तो मजदूर काम छोड़कर अलग हट गए। तीन मजदूरों के दबने का पता लगने पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी भी निकल गए। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मजदूरों के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति में रही।
गंगनहर पर बनने वाले पुल का बीम लगाते समय गर्डर गिरते ही भगदड़ मच गई। तेज धमाके के साथ आवाज हुई तो मजदूर काम छोड़कर अलग हट गए। तीन मजदूरों के दबने का पता लगने पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी भी निकल गए। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मजदूरों के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति में रही।